18 सितंबर 2014 - 07:32
इराक़ में 17 अन्य आईएस के आतंकवादी मारे गए

उत्तरी इराक़ के बाबिल प्रांत के पुलिस प्रमुख ने बताया है कि इराक़ की सेना और स्वयंसेवियों के संयुक्त अभियान में प्रांत के अलफ़ाज़ेलिया क्षेत्र में आईएस के कम से कम 17 आतंकवादी मारे गए।

उत्तरी इराक़ के बाबिल प्रांत के पुलिस प्रमुख ने बताया है कि इराक़ की सेना और स्वयंसेवियों के संयुक्त अभियान में प्रांत के अलफ़ाज़ेलिया क्षेत्र में आईएस के कम से कम 17 आतंकवादी मारे गए।
इस अभियान में 7 आतंकी बुरी तरह से घायल हो गए। सामिर ज़ीबान ने बताया कि आईएस के साथ इस झड़प में उसके कई वाहन भी ध्वस्त कर दिये गए। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में सुरक्षाकर्मी, अलफ़ाज़ेलिया के कई क्षेत्रों में आगे की ओर बढ़ रहे हैं। इराक़ की सूमरिया समाचार एजेन्सी ने बाबिल के गवर्नर के हवाले से सूचना दी है कि अलफ़ाज़ेलिया क्षेत्र में बड़ी संख्या में आईएस के आतंकवादी मारे गए हैं। इस एजेन्सी के अनुसार क्षेत्र में आईएस के लिए रसद के सारे मार्ग बंद कर दिये गए हैं।
ज्ञात रहे कि हालिया कुछ दिनों के दौरान इराक़ी सेना और इस देश के स्वयंसेवियों के हाथों आईएस के कई आंकवादी मारे गए हैं जिनमें उनके कुछ स्वयंभू कमांडर भी सम्मिलित हैं।